Religion DESK | Gupt Navratri 2025: गुप्त नवरात्रि 2025 की शुरुआत गुरुवार, 26 जून से हो रही है और इसका समापन शुक्रवार, 4 जुलाई को होगा. इस खास नौ दिन के पर्व में कुछ विशेष चीजों का दान करने से मां दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है.
क्या है गुप्त नवरात्रि? हर साल दो बार गुप्त नवरात्रि मनाई जाती है. एक माघ महीने में और दूसरी आषाढ़ के महीने में. माघ गुप्त नवरात्रि में दस महाविद्याओं की पूजा की जाती है. इस समय की गई पूजा विशेष फलदायी मानी जाती है. अघोरी और तांत्रिक इसी समय सिद्धियां प्राप्त करने के लिए विशेष पूजा करते हैं.
गुप्त नवरात्र में क्या दान करें?
1. अन्न और धन का दान: अन्न, चावल, जौ जैसे अनाज जरूरतमंदों को दान करें. अपनी क्षमता के अनुसार धन का दान भी कर सकते हैं. इससे मां दुर्गा की कृपा बनी रहती है और घर में धन-संपत्ति आती है.
2. लाल चंदन और कुमकुम का दान: पूजा में इन चीजों को अर्पित करने के साथ-साथ आप इनका दान भी कर सकते हैं. यह विशेष रूप से उन लोगों के लिए लाभदायक है जिनके वैवाहिक जीवन में परेशानियां चल रही हैं.
3. सुहाग सामग्री का दान: सिंदूर, चूड़ी, बिंदी आदि सुहाग की चीजों का दान करने से शादीशुदा जीवन में आ रही बाधाएं दूर होती हैं और दांपत्य जीवन खुशहाल बनता है.
4. तिल से बनी चीजों का दान: काले तिल या तिल-गुड़ से बने लड्डू आदि का दान करने से मन की शांति मिलती है और जीवन की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है.
दान करते समय मंत्र का जाप करें दान के समय “ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुंडायै विच्चे” इस शक्तिशाली मंत्र का जाप जरूर करें. इससे आपको दान का फल कई गुना अधिक प्राप्त होता है और मां दुर्गा की कृपा बनी रहती है.
Donec turpis erat, scelerisque id euismod sit amet, fermentum vel dolor. Nulla facilisi. Sed pellen tesque lectus et accu msan aliquam. Fusce lobortis cursus quam, id mattis sapien.