Universe Mystery: Big Bang के बाद गायब हुई Ordinary Matter अब Intergalactic गैस में मिली - जानिए कहाँ छुपी थी ये मिसिंग चीज 

415   0
EducationTech.Science

Universe Mystery: ब्रह्मांड (Universe) बहुत ही रहस्यमयी है। वैज्ञानिक सालों से यह जान चुके थे कि हमारी दुनिया, तारे, ग्रह, इंसान – ये सब एक खास तरह की सामग्री से बने हैं जिसे सामान्य मैटर (Ordinary Matter) कहते हैं। लेकिन एक बड़ी दिक्कत थी – इस मैटर का आधा हिस्सा गायब था। यानी जितना होना चाहिए था, उसका करीब 50% दिखाई ही नहीं देता था। अब वैज्ञानिकों ने आखिरकार इसका जवाब खोज लिया है – और हैरानी की बात ये है कि ये गुम हुई matter हमारी आंखों के सामने, यानी खुले अंतरिक्ष (Plain Space) में ही छुपी हुई थी।


दो तरह के होते हैं Universe के Matter 

ब्रह्मांड में दो तरह की चीजें होती हैं:

1. डार्क मैटर (Dark Matter) – जो दिखती नहीं लेकिन उसका गुरुत्वाकर्षण (gravity) असर करता है। यह ब्रह्मांड का लगभग 85% हिस्सा है।

2. सामान्य मैटर (Ordinary Matter) – जिससे तारे, ग्रह, हवा, पानी, इंसान, जानवर, खाना – सब कुछ बना है।

वैज्ञानिकों का कहना है कि सामान्य मैटर कुल मैटर का सिर्फ 15% है, लेकिन उसमें से भी आधी सामग्री कहां है – यह पता नहीं चल पा रहा था।


आखिर कैसे मिल इसका पता?

वैज्ञानिकों ने 69 ऐसी जगहों से आने वाली रेडियो तरंगों (Radio Waves) का अध्ययन किया जिन्हें Fast Radio Bursts (FRBs) कहते हैं। ये FRBs अंतरिक्ष के अलग-अलग हिस्सों से बहुत तेज स्पीड में धरती तक आती हैं – कुछ तो 9.1 अरब प्रकाश वर्ष (Light Years) दूर से। इन रेडियो तरंगों ने रास्ते में जो गैस और मैटर से होकर गुजरी, उससे उनका रास्ता थोड़ा बदल गया। वैज्ञानिकों ने इसी बदलाव को ध्यान से पढ़ा – और तब जाकर उन्हें समझ आया कि ब्रह्मांड की गायब हुई सामान्य सामग्री कहां छुपी है।


कहाँ छुपा था ये गायब Matter?


यह मैटर गैलेक्‍सी के बाहर फैली बहुत ही पतली गैस (Thin Intergalactic Gas) के रूप में मौजूद है। इसे Intergalactic Medium (IGM) कहा जाता है। यह गैस इतनी हल्की और फैली हुई है कि इसे सीधे देखना बहुत मुश्किल है। लेकिन रेडियो वेव्स ने इसका पता दे दिया। इस गैस को आप ब्रह्मांड के तारे और गैलेक्सी के बीच फैले एक "कोहरे" (Cosmic Fog) की तरह समझ सकते हैं।


कुछ हिस्सा गैलेक्सी के आसपास भी

शोध में यह भी पता चला कि इस गुम हुए मैटर का एक छोटा हिस्सा गैलेक्सी के चारों तरफ फैले हल्के बादलों (Halos of Gas) में भी छुपा हुआ है। हमारी मिल्की वे (Milky Way) जैसी गैलेक्सी के आसपास भी ऐसा ही देखा गया।


क्या है ये Ordinary Matter?

सामान्य मैटर का निर्माण होता है बैरियॉन्स (Baryons) से – जिनमें प्रोटॉन और न्यूट्रॉन जैसे कण शामिल होते हैं। यही कण मिलकर परमाणु बनाते हैं और फिर परमाणु से इंसान, तारे, पानी, सब कुछ। डार्क मैटर का क्या बना है, आज तक कोई नहीं जानता। लेकिन सामान्य मैटर के बारे में हमें सब पता है – बस हम उसकी पूरी गिनती नहीं कर पा रहे थे।


Scientists ने क्या कहा?


इस खोज के मुख्य लेखक और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के एस्ट्रोनॉमी प्रोफेसर लियाम कॉनर (Liam Connor) ने कहा:- “हम सालों से यह सवाल पूछ रहे थे कि ये गायब हुआ मैटर कहां गया? अब जवाब मिला है – यह बहुत ही पतले और फैले हुए गैस के जाल (Cosmic Web) में है, जो गैलेक्सी से बहुत दूर फैला हुआ है।” उन्होंने यह भी बताया कि अगर ब्रह्मांड थोड़ा "बोरिंग" होता, तो सारा सामान्य मैटर गैलेक्सी में जाकर ठंडा हो जाता और तारे बन जाते। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसलिए आज भी ब्रह्मांड में बहुत सारा मैटर गैलेक्सी के बाहर इधर-उधर फैला हुआ है।


क्यूँ खास है ये खोज?

1. यह खोज यह साबित करती है कि हमारी गणनाएं सही थीं – बस हम उस मैटर को देख नहीं पा रहे थे।

2. यह विज्ञान की सबसे पुरानी पहेलियों में से एक को हल करती है।

3. इससे हमें ब्रह्मांड की बनावट और उसके विकास को बेहतर समझने में मदद मिलेगी।