जब स्कूल बना प्रेम कहानी का अड्डा : बच्चों ने छोड़ा स्कूल, ग्रामीणों में आक्रोश
EducationMy City
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज स्थित एक सरकारी स्कूल में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे गांव में आक्रोश पैदा कर दिया है। यहां के मध्य विद्यालय बसंतपुर चैनपुर में प्रभारी प्रधानाध्यापक और एक शिक्षिका के प्रेम प्रसंग ने स्कूल के माहौल को इतना बिगाड़ दिया कि बच्चों की शिक्षा खतरे में पड़ गई है। इस घटना से नाराज़ अभिभावकों ने अपने बच्चों को स्कूल भेजना बंद कर दिया है, क्योंकि उन्हें डर है कि इसका बुरा असर बच्चों के भविष्य पर पड़ सकता है।





