मुज़फ्फरपुर पुलिस को बड़ी सफलता, अवैध हथियारों के साथ दो अपराधी गिरफ्तार
CrimeMy City
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अपराधियों का आपराधिक इतिहास रहा है। उनके पास से एक पिस्तौल, दो कारतूस और 40 पुड़िया स्मैक बरामद की गई है। धर्मेंद्र कुमार का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है, जिस पर कांटी और पानापुर थाने में कई मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार अपराधियों के खिलाफ करजा थाना में कांड सं-228/25 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा अन्य आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है।





