MI6 की पहली महिला चीफ बनी Blaise Metreweli, 116 साल के बाद रचा गया नया इतिहास
First Female Chief of MI6: ब्रिटेन की सबसे बड़ी और मशहूर खुफिया एजेंसी MI6 (सीक्रेट इंटेलिजेंस सर्विस) को अब पहली बार एक महिला लीडर मिली है। Blaise Metreweli को MI6 की नई चीफ बनाया गया है। वो इस पद पर आने वाली पहली महिला बन गई हैं। MI6 का इतिहास 116 साल पुराना है और पहली बार किसी महिला को इसकी कमान सौंपी जा रही है। ब्लेज़ मेट्रेवेली एक प्रोफेशनल जासूस हैं। उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी खुफिया सेवा में काम करते हुए गुजारी है। अब वो रिचर्ड मूर की जगह लेंगी, जो अभी MI6 के चीफ हैं।
कौन है Blaise Metreweli ?
ब्लेज़ मेट्रेवेली साल 1999 में MI6 से जुड़ी थीं। उन्होंने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से एंथ्रोपोलॉजी (मानव विज्ञान) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने मिडिल ईस्ट और यूरोप जैसे इलाकों में MI6 के ऑपरेशनल मिशन पर काम किया। वो अभी तक MI6 की टेक्नोलॉजी और इनोवेशन डिपार्टमेंट की हेड थीं, जिसे "Q" कहा जाता है। "Q" का मतलब होता है – तकनीक और गैजेट्स की मास्टर। यही वो पद है जो हमें जेम्स बॉन्ड फिल्मों में देखने को मिलता है, जिसमें Q जेम्स बॉन्ड को नए-नए हथियार और गैजेट्स देता है।
अब 'Q' होंगी 'C'
ब्लेज़ अब MI6 की नई चीफ बनेंगी और उनकी कोड नेम होगी – ‘C’। यह परंपरा बहुत पुरानी है। MI6 के पहले प्रमुख, कैप्टन सर मैनसफील्ड कमिंग अपने दस्तखत “C” से करते थे। तभी से MI6 के चीफ को 'C' कहा जाता है।
क्या है MI6?
MI6 का पूरा नाम है Secret Intelligence Service (SIS)। यह ब्रिटेन की विदेशी खुफिया एजेंसी है, जो देश के बाहर रहकर खुफिया जानकारी जुटाने और सुरक्षा से जुड़े मिशनों पर काम करती है। MI6 की स्थापना 1909 में हुई थी। इसके पहले चीफ थे – Captain Sir Mansfield Cumming, तभी से MI6 के प्रमुख को ‘C’ कहा जाता है।
UK के PM का बयान
ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री सर कीयर स्टारमर ने इस नियुक्ति को “ऐतिहासिक” बताया। उन्होंने कहा – “आज के समय में हमारे देश को पहले से कहीं ज्यादा खतरों का सामना करना पड़ रहा है – जैसे दुश्मन देशों के जासूस हमारे समुद्रों में घुसपैठ कर रहे हैं या हैकर्स हमारे पब्लिक सिस्टम को ठप करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे वक्त में ब्लेज़ मेट्रेवेली जैसी अनुभवी और समर्पित अफसर का नेतृत्व बेहद जरूरी है।”
कौन कौन सी चुनौतियाँ होंगी Blaise Metreweli के सामने
MI6 की चीफ बनने के बाद ब्लेज़ मेट्रेवेली को कई बड़ी अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों का सामना करना होगा।कुछ मुख्य चुनौतियां हैं:
1. रूस – यूरोप में MI6 ने रूस पर कई तरह के खतरनाक गतिविधियों (जैसे सबोटाज) के आरोप लगाए हैं।
2. चीन – MI6 के पुराने चीफ मूर के अनुसार, चीन ब्रिटेन के लिए सबसे बड़ी खुफिया चुनौती बन चुका है।
3. ईरान – MI5 (ब्रिटेन की घरेलू खुफिया एजेंसी) ने ईरान पर 2022 से अब तक 20 से ज्यादा बार यूके में विरोधियों को टारगेट करने की कोशिश का आरोप लगाया है।
Blaise ने क्या कहा
MI6 की नई चीफ बनने पर ब्लेज़ मेट्रेवेली ने कहा – “मैं गर्व और सम्मान महसूस कर रही हूं कि मुझे अपनी सर्विस की लीडरशिप करने का मौका मिला। MI6 का काम देश को सुरक्षित रखना है और मैं इस मिशन को पूरी ताकत से निभाऊंगी।”
क्यूँ है ये नियुक्ति खास?
1. पहली बार MI6 को महिला नेतृत्व मिल रहा है।
2. जेम्स बॉन्ड फिल्मों की तरह, अब रियल लाइफ में भी 'Q' बनी हैं 'C'।
3. टेक्नोलॉजी में पारंगत और ग्राउंड मिशन का भी अनुभव रखने वाली एक मजबूत लीडर।
4. यह नियुक्ति दुनियाभर की खुफिया एजेंसियों के लिए भी एक प्रेरणा बन सकती है।

Donec turpis erat, scelerisque id euismod sit amet, fermentum vel dolor. Nulla facilisi. Sed pellen tesque lectus et accu msan aliquam. Fusce lobortis cursus quam, id mattis sapien.