न्यूज डेस्क। मुजफ्फरपुर जिले के पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। स्नातक की पढ़ाई पूरी कर चुके युवक-युवतियों को बिहार सरकार की महत्वकांक्षी 'मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना' (SHA) का लाभ देने के लिए मुजफ्फरपुर जिलाधिकारी (DM) ने कड़े निर्देश जारी किए हैं। इस योजना के तहत पात्र युवाओं को सरकार की तरफ से दो साल तक हर महीने 1000 रुपये (कुल 24,000 रुपये) की आर्थिक सहायता दी जाएगी, ताकि वे अपनी आगे की पढ़ाई या नौकरी की तलाश के दौरान आर्थिक तंगी का सामना न करें।
कौन हैं पात्र उम्मीदवार? जिला प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार, यह लाभ उन युवाओं को मिलेगा जिन्होंने B.A., B.Sc., या B.Com. में स्नातक की डिग्री हासिल कर ली है। इसके लिए आवेदकों की आयु सीमा 20 वर्ष से 25 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है।
28 फरवरी है डेडलाइन : प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जो युवा इस योजना के मानदंडों को पूरा करते हैं, उन्हें हर हाल में 28 फरवरी से पहले अपने आवेदन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके लिए अभ्यर्थियों को मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर, नेहरू स्टेडियम के पीछे स्थित जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र (DRCC) कार्यालय में भौतिक रूप से उपस्थित होकर अपने दस्तावेजों का सत्यापन (Verification) करवाना सुनिश्चित करना होगा।
साथ ले जाने होंगे ये जरूरी दस्तावेज : DRCC कार्यालय में सत्यापन के लिए जाते समय आवेदकों को निम्नलिखित दस्तावेजों की मूल प्रति (Original Copy) और एक सेट फोटोकॉपी साथ ले जाना अनिवार्य है: मैट्रिक (10वीं) का मार्कशीट इंटरमीडिएट (12वीं) का मार्कशीट इंटरमीडिएट का SLC/CLC अथवा स्नातक का CLC अद्यतन बैंक पासबुक आधार कार्ड निवास प्रमाण पत्र एक पासपोर्ट साइज फोटो
हेल्पलाइन नंबर जारी : छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए जिला प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। किसी भी प्रकार की शंका या जानकारी के लिए अभ्यर्थी कार्यालय अवधि (सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक) में 9471658991 या 8084585453 पर संपर्क कर सकते हैं। प्रशासन ने सभी पात्र युवाओं से समय रहते इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।
A graduating student of mass communication, a highly motivated student with strong foundation, I'm good at crafting narrative that inform, excited to embark
Donec turpis erat, scelerisque id euismod sit amet, fermentum vel dolor. Nulla facilisi. Sed pellen tesque lectus et accu msan aliquam. Fusce lobortis cursus quam, id mattis sapien.