MISS UNIVERSE INDIA- 2026: केरल की 19 वर्षीय लॉ स्टूडेंट केजिया लिज मेजो बनीं विनर, इंटरनेशनल मंच पर करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

TrendingNationalEntertainment

NATIONAL NEWS DESK

खूबसूरती, टैलेंट और आत्मविश्वास के दम पर किसी बड़े मुकाम को हासिल करने का सपना हर कोई देखता है, लेकिन इसे सच कर दिखाने वाली बहुत कम लड़कियां होती हैं। ऐसा ही कारनामा कर दिखाया है केरल की रहने वाली 19 वर्षीय केजिया लिज मेजो (Kezia Liz Sejo) ने, जिन्होंने जयपुर में आयोजित ग्रैंड फिनाले में 'मिस यूनिवर्स इंडिया 2026' का प्रतिष्ठित ताज अपने नाम कर लिया है।


52 सुंदरियों को पीछे छोड़ जीता ताज

जयपुर में 23 अगस्त को आयोजित मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 के फिनाले में देश के अलग-अलग कोनों से आईं 52 खूबसूरत फाइनलिस्ट ने हिस्सा लिया था। कड़े मुकाबले और विभिन्न चरणों के बाद, केरल की केजिया लिज मेजो ने सभी को पीछे छोड़ते हुए जीत का सेहरा अपने सिर बांधा।


पूर्व मिस यूनिवर्स ने सजाया ताज : 

पूर्व मिस यूनिवर्स इंडिया मनिका विश्वकर्मा ने केजिया के सिर पर ताज सजाया। इस जीत के साथ ही अब केजिया दुनिया के सबसे बड़े सौंदर्य प्रतियोगिताओं में शुमार मिस यूनिवर्स 2026 के अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।


कौन हैं केजिया लिज मेजो?

पढ़ाई और प्रोफेशन: मात्र 19 साल की उम्र में यह मुकाम हासिल करने वाली केजिया वर्तमान में लॉ (कानून) की छात्रा हैं। पढ़ाई के साथ-साथ वह मॉडलिंग, एक्टिंग और क्लासिकल डांस में भी पूरी तरह सक्रिय हैं।


इसी साल जीता था मिस यूनिवर्स केरल का ताज

मिस यूनिवर्स इंडिया बनने से पहले केजिया ने मई 2026 में 'मिस यूनिवर्स केरल 2026' का खिताब जीता था। इसके अलावा, जनवरी 2025 में उन्होंने मिस टीन इंटरनेशनल इंडिया का खिताब जीता और इंटरनेशनल मंच पर मिस टीन इंटरनेशनल 2025 की फर्स्ट रनर-अप भी रहीं। इंस्टाग्राम पर उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है, जहां उनके 40,700 से अधिक फॉलोअर्स हैं।


रनर-अप रहीं ये सुंदरियां

इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में तमिलनाडु की वैष्णवी गणेश फर्स्ट रनर-अप रहीं, जिन्हें 'मिस इंटरनेशनल इंडिया 2026' का खिताब मिला। वहीं, गुजरात की अनुश्री सतवलेकर सेकेंड रनर-अप रहीं।


स्टाइल और कॉन्फिडेंस का परफेक्ट मेल

केजिया अपनी खूबसूरती के साथ-साथ अपने कमाल के फैशन सेंस और आत्मविश्वास के लिए भी जानी जाती हैं। ट्रेडिशनल साड़ी हो या ग्लैमरस वेस्टर्न गाउन—रैंप पर उनका अंदाज हमेशा लाइमलाइट चुरा लेता है। मई 2026 में जब उन्होंने सिल्क की हरी साड़ी और सुनहरी जरी के काम के साथ ताज पहनकर रैंप वॉक किया था, तो उनका देसी लुक चर्चा का विषय बन गया था। कम उम्र में ही अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर देश का नाम रोशन करने वाली केजिया लिज मेजो अब ग्लोबल स्टेज पर भारत की नई शान बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।