मुजफ्फरपुर में भारी मात्रा में कारतूस के साथ दो गिरफ्तार, BRABU के पीजी हॉस्टल से मैगजीन बरामद
न्यूज डेस्क। मुजफ्फरपुर
जिला पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए भारी मात्रा में कारतूस के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के कलमबाग चौक स्थित हनुमान मंदिर के समीप की गई। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर 200 राउंड जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल के साथ दो युवकों को दबोचा।पकड़े गए आरोपियों की पहचान अभिषेक तिवारी (थाना तरवारा, जिला सिवान) और अनमोल कुमार (थाना सुप्पी, जिला सीतामढ़ी) के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान अपराधियों की निशानदेही पर पुलिस ने विश्वविद्यालय परिसर स्थित पीजी हॉस्टल के कमरा नंबर 54 में छापेमारी की, जहां से एक पिस्टल का होलेस्टर और एक मैगजीन बरामद की गई है।

अभिषेक का पूर्व में रहा है आपराधिक इतिहास :
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभिषेक तिवारी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है और उस पर मनियारी थाना में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है। पुलिस अन्य आपराधिक गतिविधियों की जांच कर रही है। इस संबंध में काजी मोहम्मदपुर थाना में कांड संख्या 123/26 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हॉस्टल में अवैध रूप से रह रहे थे आरोपी, कई बड़ी वारदातों में संलिप्त होने की आशंका
पुलिस को आशंका है कि ये दोनों किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे और पूर्व में भी कई कांडों में इनकी संलिप्तता हो सकती है। गिरफ्तार अभिषेक तिवारी का पहले से ही आपराधिक इतिहास रहा है। फिलहाल काजी मोहम्मदपुर थाना में कांड संख्या 123/26 दर्ज कर पुलिस इनके नेटवर्क और अन्य साथियों की तलाश में जुटी है।

Donec turpis erat, scelerisque id euismod sit amet, fermentum vel dolor. Nulla facilisi. Sed pellen tesque lectus et accu msan aliquam. Fusce lobortis cursus quam, id mattis sapien.