देश-दुनिया में छाई बिहार के इस स्टार्टअप की चमक :  मुजफ्फरपुर का ब्रांड 'एक्सक्लूशिव' बना मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का ऑफिशियल पार्टनर

My CityEntertainment

NEWS DESK | MUZAFFARPUR

बिहार के मुजफ्फरपुर से ताल्लुक रखने वाले युवा परिधान ब्रांड 'एक्सक्लूशिव' (Exclusively) ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यह ब्रांड लगातार दूसरी बार प्रतिष्ठित मिस यूनिवर्स इंडिया प्रतियोगिता का आधिकारिक परिधान सहयोगी (Official Apparel Partner) बना है।

जयपुर में सजा भव्य ताजपोशी समारोह

बीती 23 अगस्त को जयपुर के जी स्टूडियो में 'मिस यूनिवर्स इंडिया 2026' का भव्य और ग्लैमरस ग्रैंड फिनाले आयोजित किया गया, जिसका मुख्य आकर्षण एक्सक्लूशिव ब्रांड बना रहा। प्रतियोगिता के दौरान देश के कोने-कोने से आईं सभी 52 फाइनलिस्ट्स और पूरी आयोजन टीम ने लगभग दो महीने तक चले कड़े प्रशिक्षण सत्रों के दौरान एक्सक्लूशिव की टी-शर्ट्स पहनीं। मुजफ्फरपुर से शुरू हुए इस युवा स्टार्टअप के वैश्विक स्तर के सौंदर्य प्रतियोगिता से जुड़ने पर अब देश-विदेश के परिधान निर्माता भी हैरान और प्रभावित हैं। फैशन इंडस्ट्री में इस बात की चर्चा जोरों पर है कि कैसे कम समय में इस ब्रांड ने इतनी बड़ी मुकाम हासिल कर ली है।

सितारों से सजी महफिल और विजेता को बधाई

इस भव्य समारोह में बॉलीवुड की जानी-मानी हस्तियां और पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन, अभिनेत्री सेलिना जेटली और उर्वशी रौतेला निर्णायक मंडल (Jury) का हिस्सा रहीं। केरल की 19 वर्षीय केजिया लिज मेजो (Kezia Liz Sejo) ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब अपने नाम किया। एक्सक्लूशिव की टीम ने विजेता केजिया से मुलाकात कर उन्हें इस शानदार जीत की बधाई दी।

बिहार के लिए गर्व का पल, पूरी टीम ने की शिरकत 


इस ऐतिहासिक सफलता के पीछे संस्थापक सूर्यांश, सह-संस्थापक डॉ. जाह्नवी और उनके माता-पिता अर्चना व डॉ. संतोष कुमार की मेहनत और दूरदर्शिता शामिल है। समारोह में इनकी विशेष उपस्थिति रही। एक्सक्लूशिव की पूरी टीम ने इस सफल और महत्वपूर्ण साझेदारी के लिए मिस यूनिवर्स इंडिया के राष्ट्रीय निदेशक निखिल आनंद को भी हार्दिक शुभकामनाएं दीं। छोटे शहर से निकलकर ग्लोबल लेवल के इवेंट्स में अपनी धाक जमाने वाला 'एक्सक्लूशिव' ब्रांड आज पूरे बिहार के युवाओं और उद्यमियों के लिए एक बड़ी प्रेरणा बन गया है।