बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा जारी 10वीं के नतीजों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि समस्तीपुर की मिट्टी मेधावियों की खान है। इस वर्ष के परीक्षा परिणामों में जिले के छात्र-छात्राओं ने न केवल सफलता का परचम लहराया है, बल्कि राज्य की मेरिट लिस्ट में भी अपना जबरदस्त दबदबा कायम किया है। पूरे बिहार में जहां 81.79% विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं, वहीं समस्तीपुर के होनहारों ने राज्य की टॉप-10 सूची में 9 स्थानों पर कब्जा जमाकर अपनी शैक्षणिक मजबूती का लोहा मनवाया है।
73 हजार परीक्षार्थियों के बीच से निकले ये 'नवरत्न' :
इस वर्ष समस्तीपुर जिले से लगभग 73,000 परीक्षार्थियों ने मैट्रिक की परीक्षा दी थी। इतनी बड़ी संख्या के बीच से निकलकर राज्य की मेरिट लिस्ट में जगह बनाना किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है। बिहार भर में इस बार कुल 15,12,687 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। कड़े मुकाबले के बावजूद समस्तीपुर की बेटियों और बेटों ने जिस तरह से टॉप-10 की सूची में अपनी जगह पक्की की है, वह जिले के बदलते शैक्षणिक परिवेश की एक गौरवशाली तस्वीर पेश करती है।
ज्योति ने किया बिहार में चौथा स्थान हासिल, शमशीर और मौसमी का भी जलवा :
जिले की सफलता की कहानी में विभूतिपुर की ज्योति कुमारी का नाम सबसे ऊपर चमक रहा है। नरहन स्थित जेपीएन उच्च विद्यालय की इस छात्रा ने 487 अंक (97.4%) प्राप्त कर पूरे बिहार में चौथा स्थान हासिल कर जिले को गौरवान्वित किया है। वहीं, शमशीर अख्तर और मौसमी कुमारी ने 485 अंकों के साथ राज्य की टॉप-10 सूची में छठा स्थान हासिल किया है। इसके अलावा सिंघिया बुजुर्ग के आयुष कुमार (9वां स्थान) और अदित्री हर्ष (10वां स्थान) सहित कुल 9 छात्रों ने राज्य स्तर पर अपनी पहचान बनाई है।
रामनाथपुर के आशीष और पायल ने लहराया परचम :
समस्तीपुर जिले के रामनाथपुर निवासी मुकेश ठाकुर व निक्कू देवी की पुत्री पायल कुमारी व गिरीश ठाकुर व स्व.कंचन देवी के पुत्र आशीष कुमार ने भी परचम लहराया है. पायल कुमारी ने 454 अंक हासिल कर अपनी मेधा का परिचय दिया है, वहीं गिरीश ठाकुर के पुत्र आशीष कुमार ने 412 अंक मिले हैं। दोनों की उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है।
A graduating student of mass communication, a highly motivated student with strong foundation, I'm good at crafting narrative that inform, excited to embark
Donec turpis erat, scelerisque id euismod sit amet, fermentum vel dolor. Nulla facilisi. Sed pellen tesque lectus et accu msan aliquam. Fusce lobortis cursus quam, id mattis sapien.