छह साल के अनुराग राज ने राष्ट्रीय ग्रेपलिंग कुश्ती में जीता कांस्य पदक 

My CitySports
News Desk| Muzaffarpur
प्रभात तारा स्कूल के पहली कक्षा के छात्र 6 साल 8 महीने के अनुराग राज ने 5वीं राष्ट्रीय सबजूनियर ग्रेपलिंग कुश्ती प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर मुजफ्फरपुर जिले का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता 26 से 29 जुलाई तक छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आयोजित की गई थी।
विधान पार्षद ने किया सम्मानित : 
पदक जीतने पर विधान पार्षद वंशीधर ब्रजवासी ने अनुराग राज को उनके दामुचक स्थित सरकारी आवास पर जाकर सम्मानित किया। वंशीधर ब्रजवासी ने अनुराग को स्मृति चिन्ह और अंग वस्त्र भेंट कर उनकी हौसला अफजाई किया। कहा कि इतनी कम उम्र में अनुराग ने अपने माता-पिता और पूरे समाज का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि यह अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। जहां आज के बच्चे मोबाइल पर रील्स बनाने में व्यस्त हैं, वहीं अनुराग ने कुश्ती में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाकर एक अनुकरणीय उदाहरण पेश किया है।

समाहरणालय में लिपिक हैं अनुराग के पिता : 
अनुराग के पिता वीरेश कुमार मुजफ्फरपुर समाहरणालय में लिपिक हैं और उनकी माँ गृहिणी हैं। उन्होंने अपने बेटे को कुश्ती के लिए प्रेरित किया, जिसके परिणामस्वरूप अनुराग ने अपने आत्मविश्वास से जिले और राज्य का मान बढ़ाया।
इस सम्मान समारोह में वार्ड पार्षद अजय ओझा, पूर्व बैंक अधिकारी संतोष कुमार, अशोक कुमार राय, पवन सिंह, सुनील कुमार, राजीव कुमार, सुनील प्रसाद, शशि भूषण शर्मा, कृष्ण कुमार सिंह, रणधीर कुमार प्रभाकर, प्रकाश कुमार, त्रिवेणी प्रसाद, राजीव कुमार, पूजा रंजन, निशा रानी, राजकुमार मंडल, किरण कुमारी, अंजनी कुमार सिंह, मधुमिता पाण्डेय, काजल, प्रेम देवी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।