BSSC में 5208 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं और ग्रेजुएट दोनों कर सकते हैं आवेदन!
News Desk| Patnaबिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने राज्य के विभिन्न विभागों में बंपर भर्ती की घोषणा की है। कुल 5208 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इन पदों में परिचारी (12वीं पास) और स्नातक (ग्रेजुएट) दोनों के लिए अवसर हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां:
परिचारी के पदों के लिए :
25 अगस्त से 26 सितंबर तक आवेदन करें।
स्नातक स्तरीय पदों के लिए : 18 अगस्त से 17 सितंबर तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
पदों का विवरण :यह भर्ती विभिन्न विभागों में की जा रही है, जिनमें राजस्व एवं भूमि सुधार, मत्स्य संसाधन, सहकारिता, गन्ना उद्योग, श्रम संसाधन, नगर विकास एवं आवास, ग्रामीण कार्य विभाग, और अन्य कई विभाग शामिल हैं। इन पदों में सहायक प्रशासनिक पदाधिकारी, सहायक, डाटा एंट्री ऑपरेटर, अंकेक्षक, और कई अन्य पद शामिल हैं।
रिक्ति का जिलावार ब्योरा :पटना: 221 पदभागलपुर: 111 पदबेगूसराय: 108 पदमुजफ्फरपुर: 100 पदकटिहार: 58 पदनालंदा: 57 पदभोजपुर: 51 पदरोहतास: 40 पदखगड़िया: 35 पदकिशनगंज: 24 पदबक्सर: 23 पदअरवल: 22 पदजमुई: 14 पदजहानाबाद: 5 पदभागलपुर प्रमंडल: 5 पदपटना प्रमंडल: 6 पद
आवेदन की प्रक्रिया :इच्छुक और योग्य उम्मीदवार BSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती बिहार के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का एक सुनहरा अवसर है।
अधिक जानकारी के लिए :उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले BSSC की आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
25 अगस्त से 26 सितंबर तक आवेदन करें।







Donec turpis erat, scelerisque id euismod sit amet, fermentum vel dolor. Nulla facilisi. Sed pellen tesque lectus et accu msan aliquam. Fusce lobortis cursus quam, id mattis sapien.