RBBM COLLEGE : सावन महोत्सव की धूम, निशा बनीं 'मिस सावन', आयुषी ने जीती मेहंदी प्रतियोगिता
EducationMy City
News Desk| Muzaffarpur
रामवृक्ष बेनीपुरी महिला महाविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग में सावन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस उत्सव में मेहंदी और नृत्य प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महाविद्यालय के विभिन्न विभागों से 150 से अधिक छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मेहंदी प्रतियोगिता में आयुषी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। फिजा और नंदनी को दूसरा स्थान मिला, जबकि नाहिद और रोशनी तीसरे स्थान पर रहीं। इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मिस सावन और मिसेज सावन का चुनाव था। इसमें निशा को 'मिस सावन' का खिताब मिला, वहीं मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ चेतना वर्मा 'मिसेज सावन' चुनी गईं।

बेहतरीन नृत्य के लिए छात्राओं को पुरस्कार : 
इसके अलावा, आरोही और काजल को उनके बेहतरीन नृत्य प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया। कुल 15 छात्राओं को उनके विशेष प्रदर्शन के लिए भी सम्मानित किया गया। इस आयोजन में मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ अंकिता सिंह, डॉ रेणु बाला, डॉ हेमा, डॉ नाहिद, डॉ अनु, डॉ अफरोज, डॉ अभय, डॉ नीलू, डॉ अंजू सिंह, डॉ शिप्रा, डॉ मीनू, डॉ दिव्या, डॉ सबीना, डॉ रागनी, डॉ अनुपम, डॉ प्रियंका, डॉ विनीता, कविता, कोमल, नेहा सहित अन्य शिक्षकगण मौजूद थे।