EducationMy CitySports
मुजफ्फरपुर। राजकीय महिला पॉलिटेक्निक, बेला (मुजफ्फरपुर) के प्रांगण में बुधवार को वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता 'उमंग-2026' का शुभारंभ हुआ। संस्थान के प्राचार्य डॉ.वरुण कुमार राय समेत सभी शिक्षकों ने सामूहिक रूप से फीता काटकर खेल महोत्सव की शुरुआत की। इस दौरान छात्राओं के उत्साह ने पूरे परिसर को ऊर्जा से भर दिया।
सर्वांगीण विकास के लिए खेल अनिवार्य: प्राचार्य
उद्घाटन संबोधन में प्राचार्य डॉ. वरुण कुमार राय ने खेल के महत्व पर जोर देते हुए कहा, "शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद हमारे शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अपरिहार्य हैं। यह न केवल हमें स्वस्थ रखते हैं, बल्कि जीवन में अनुशासन और टीम भावना भी सिखाते हैं।" उन्होंने बताया कि विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की इस पहल का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण विकास करना है।
मोतिहारी से पटना तक का सफर
तीन दिनों तक चलने वाली इस संस्थान स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी आगे की चुनौतियों के लिए तैयार होंगे।
प्रमंडल स्तर : चयनित प्रतिभागी 15 से 18 जनवरी 2026 तक राजकीय पॉलिटेक्निक, मोतिहारी में आयोजित प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
राज्य स्तर : मोतिहारी में जीत दर्ज करने वाली छात्राओं को राज्य स्तर की स्पर्धा के लिए पटना भेजा जाएगा।
पुरस्कार : विभाग द्वारा अंतिम रूप से चयनित विजेताओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
इन स्पर्धाओं में दिखेगा टैलेंट
प्रतियोगिता के दौरान बैडमिंटन, वॉलीबॉल, कबड्डी, रिले रेस, शॉटपुट, जैवलिन थ्रो और टेबल टेनिस जैसे मैदानी खेलों के साथ-साथ क्विज, पेंटिंग और डिबेट जैसी बौद्धिक व रचनात्मक स्पर्धाओं का भी आयोजन किया जा रहा है।
इनकी रही उपस्थिति
कार्यक्रम के सफल संचालन में समन्वयक प्रो. सौरभ आनंद के साथ डॉ. विनीत कुमार, प्रो. विभा कुमारी, प्रो. कुंदन कुमार शर्मा, प्रो. उज्ज्वल, प्रो. रागिनी, प्रो. एकता, प्रो. चांदनी, प्रो. सुफिया, प्रो. जो अफशाँ, प्रो. जेबा, प्रो. अंशुमन, प्रो.अनुराग और प्रो. आशुतोष ने सक्रिय भूमिका निभाई।
Donec turpis erat, scelerisque id euismod sit amet, fermentum vel dolor. Nulla facilisi. Sed pellen tesque lectus et accu msan aliquam. Fusce lobortis cursus quam, id mattis sapien.