My City
न्यूज डेस्क। समस्तीपुर
नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (NBPDCL) के विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, समस्तीपुर ने अपने कार्यबल में अनियमितता बरतने वाले कर्मियों पर नकेल कसना शुरू कर दिया है। विद्युत कार्यपालक अभियंता द्वारा जारी ताजा आदेश के अनुसार, कार्यों में बरती जा रही अनियमितताओं को देखते हुए मानव बल (Manpower) को एक स्थान से दूसरे स्थान पर तत्काल प्रभाव से प्रतिनियुक्त कर दिया गया है। यह कदम विभाग की कार्यक्षमता और पारदर्शिता को सुधारने के उद्देश्य से उठाया गया है।
जारी आदेश के तहत, विद्युत आपूर्ति प्रशाखा समस्तीपुर (शहरी-2) में कार्यरत मानव बल तपेश्वर पंडित को अब विद्युत आपूर्ति प्रशाखा, खानपुर में प्रतिनियुक्त किया गया है। वहीं, खानपुर प्रशाखा में तैनात राजू कुमार को तत्काल प्रभाव से विद्युत आपूर्ति प्रशाखा, समस्तीपुर (शहरी-2) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि कार्यशैली में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और भविष्य में भी फीडबैक के आधार पर ऐसे कड़े प्रशासनिक निर्णय लिए जाते रहेंगे।
Donec turpis erat, scelerisque id euismod sit amet, fermentum vel dolor. Nulla facilisi. Sed pellen tesque lectus et accu msan aliquam. Fusce lobortis cursus quam, id mattis sapien.