TrendingEducation
न्यूज डेस्क। पटना
बिहार में शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा आयोजित होने वाली TRE 4.0 (तीसरे चरण की पूरक और चौथे चरण की मुख्य परीक्षा) को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। शिक्षा विभाग ने आयोग को अधियाचना भेज दी है और मार्च 2026 में आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने की पूरी संभावना है।
पदों का गणित (स्तर-वार रिक्तियाँ):
इस बार कुल 46,000 से अधिक पदों पर नियुक्तियां होनी हैं। सबसे अधिक रिक्तियां उच्च माध्यमिक (कक्षा 11-12) के लिए हैं।
प्राथमिक (1-5): 10,500+ पद
मध्य विद्यालय (6-8): 9,500 पद
माध्यमिक (9-10): 12,000 पद
उच्च माध्यमिक (11-12): 13,000 पद
खास आकर्षण :
सामान्य विषयों के अलावा इस बार कंप्यूटर (407 पद), फिजिकल टीचर और म्यूजिक टीचर के लिए भी विशेष मौके होंगे। सरकार 'एक सीट, एक परिणाम' के फार्मूले पर काम कर रही है, जिससे वेटिंग लिस्ट की समस्या कम होगी।
महत्वपूर्ण तिथियां:
नोटिफिकेशन: मार्च 2026
परीक्षा की संभावित तिथि: 22 से 2
7 सितंबर 2026
Donec turpis erat, scelerisque id euismod sit amet, fermentum vel dolor. Nulla facilisi. Sed pellen tesque lectus et accu msan aliquam. Fusce lobortis cursus quam, id mattis sapien.