World Cup History: सेमीफाइनल में 'किंग' है टीम इंडिया, जानें कितनी बार फाइनल में गाड़ा है जीत का झंडा
नेशनल स्पोट्स डेस्कक्रिकेट के मैदान पर जब भी वर्ल्ड कप का बिगुल बजता है, भारतीय टीम की दावेदारी सबसे मजबूत मानी जाती है। आंकड़ों पर नजर डालें तो टीम इंडिया आईसीसी के नॉकआउट मुकाबलों में पहुंचने वाली दुनिया की सबसे निरंतर टीमों में से एक है। वनडे (ODI) और टी20 (T20) दोनों ही प्रारूपों में भारत ने कई बार सेमीफाइनल और फाइनल का सफर तय किया है।
वनडे वर्ल्ड कप (ODI) में भारत का सफर :
- 1975 से शुरू हुए वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत ने अब तक 8 बार सेमीफाइनल में जगह बनाई है।- सेमीफाइनल में कब-कब पहुंचे: 1983, 1987, 1996, 2003, 2011, 2015, 2019 और 2023।- फाइनल का सफर: इन 8 मौकों में से भारत 4 बार फाइनल में पहुंचा (1983, 2003, 2011, 2023)।- खिताब: भारत ने 2 बार विश्व विजेता बनने का गौरव हासिल किया (1983 में कपिल देव और 2011 में एमएस धोनी की कप्तानी में)।
टी20 वर्ल्ड कप (T20I) में भारत का प्रदर्शन : टी20 के फटाफट क्रिकेट में भी भारत का रिकॉर्ड बेमिसाल है। 2026 के ताजा आंकड़ों को शामिल करें तो भारत कुल 6 बार सेमीफाइनल में पहुंच चुका है।
सेमीफाइनल में कब-कब पहुंचे:
- भारत अबतक टी-20 में 2007, 2014, 2016, 2022, 2024 और अब 2026 में सेमीफाइनल में पहुंचा है। - भारत अब तक 3 बार फाइनल (2007, 2014, 2024) खेल चुका है।- टी-20 में भारत 2 बार चैंपियन बना है (2007 और 2024)।
नॉकआउट का रोमांच: एक नजर में आंकड़े :
| फॉर्मेट | सेमीफाइनल पहुंचे | फाइनल पहुंचे | खिताब जीते |
| वनडे वर्ल्ड कप | 8 बार | 4 बार | 2 (1983, 2011) |
| टी20 वर्ल्ड कप | 6 बार | 3 बार | 2 (2007, 2024) |







Donec turpis erat, scelerisque id euismod sit amet, fermentum vel dolor. Nulla facilisi. Sed pellen tesque lectus et accu msan aliquam. Fusce lobortis cursus quam, id mattis sapien.