अंग्रेजों से 'लगान' वसूल: संजू सैमसन के तूफान में उड़े अंग्रेज, सांसे रोक देने वाले सेमीफाइनल में भारत 7 रनों से जीता
नेशनल स्पोर्ट्स डेस्क
क्रिकेट के मैदान पर एक बार फिर इतिहास दोहराया गया है। हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से मात देकर फाइनल का टिकट पक्का कर लिया है। 254 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम को आखिरी गेंद तक छकाने के बाद टीम इंडिया ने जीत का परचम लहराया। मैच के असली हीरो रहे संजू सैमसन ने अंग्रेजों के पसीने छुड़ा दिए। संजू ने महज 42 गेंदों में 89 रनों की आतिशी पारी खेली, जिसमें 7 छक्के और 8 चौके शामिल थे। उनकी इस पारी ने भारत को 253 के स्कोर तक पहुंचाया। संजू को उनकी इस मैच जिताऊ पारी के लिए 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया। इस जीत के साथ ही भारत अब 'हिस्ट्री रिपीट' करने के बेहद करीब है। अंग्रेजों से पुराना हिसाब चुकता कर अब टीम इंडिया की नजरें विश्व कप की ट्रॉफी पर टिकी हैं।
जैकब बैथल ने बढ़ाई धड़कनें:
लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही, लेकिन जैकब बैथल ने अकेले दम पर मैच का पासा पलट दिया। बैथल ने 48 गेंदों में 105 रनों की तूफानी शतकीय पारी खेलकर भारतीय खेमे में खलबली मचा दी थी। वे जब तक क्रीज पर थे, जीत इंग्लैंड की मुट्ठी में लग रही थी, लेकिन उनका रन आउट होना भारत के लिए संजीवनी साबित हुआ।
एक मुकाबले में रिकार्ड 499 रन बने, आखिरी ओवर तक गया मैच :







Donec turpis erat, scelerisque id euismod sit amet, fermentum vel dolor. Nulla facilisi. Sed pellen tesque lectus et accu msan aliquam. Fusce lobortis cursus quam, id mattis sapien.