बिहार में बड़े पैमाने पर आइपीएस अधिकारियों का तबादला, पटना, पूर्णिया सहित कई जिलों के एसपी बदले गए

376   0
TrendingCrimeMy City
पटना। बिहार सरकार ने  एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के कई अधिकारियों का तबादला कर दिया है। गृह विभाग (आरक्षी शाखा) की ओर से इसकी अधिसूचना जारी की गई है। इसके अनुसार अवकाश कुमार और कार्तिकेय के शर्मा समेत 18 आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस तबादले से कई महत्वपूर्ण जिलों और विभागों में नेतृत्व परिवर्तन हुआ है। मुजफ्फरपुर के नगर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल को जमुई का पुलिस कप्तान बनाया गया है। जहानाबाद के एसपी अरविंद प्रताप सिंह समस्तीपुर के एसपी बने हैं। स्वीटी सहरावत को पूर्णिया जिले की कमान सौंपी गई है।
नीचे सभी स्थानांतरित पुलिस पदाधिकारियों की सूची दी गयी है। 

अधिकारी का नामबैचपहले का पदस्थापननया पदस्थापन
अवकाश कुमार2012  वरीय पुलिस अधीक्षक, पटनासमादेष्टा, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-1, पटना
कार्तिकेय के शर्मा2014पुलिस अधीक्षक, पूर्णियाँवरीय पुलिस अधीक्षक, पटना
चंद्र शेखर प्रसाद विद्यार्थी2014पुलिस अधीक्षक (डी०), अपराध अनुसंधान विभाग, बिहार, पटनापुलिस अधीक्षक, विधि-व्यवस्था, बिहार, पटना
अशोक मिश्रा2016पुलिस अधीक्षक, समस्तीपुरपुलिस अधीक्षक (जी०), विशेष शाखा, बिहार, पटना
शैशव यादव2016पुलिस अधीक्षक, सुपौलसहायक पुलिस महानिरीक्षक (आधुनिकीकरण), बिहार, पटना
विद्या सागर2016पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरपुर ग्रामीणपुलिस अधीक्षक, ई०आर०एस०एस०, बिहार, पटना
विनीत कुमार2017-पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद
प्रमोद कुमार यादव2017पुलिस अधीक्षक (जी०), विशेष शाखा, बिहार, पटना और अन्यपुलिस अधीक्षक (डी०), अपराध अनुसंधान विभाग, बिहार, पटना और अन्य
विश्वजीत दयाल2017नगर पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरपुरपुलिस अधीक्षक, जमुई
अरविंद प्रताप सिंह2018पुलिस अधीक्षक, जहानाबादपुलिस अधीक्षक, समस्तीपुर
मदन कुमार आनंद2018पुलिस अधीक्षक, जमुईपुलिस अधीक्षक, बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग, पटना
के.रामदास2019नगर पुलिस अधीक्षक, पटना (पूर्वी)पुलिस अधीक्षक-सह-सहायक निदेशक, बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर
स्वीटी सहरावत2020नगर पुलिस अधीक्षक, पटना (मध्य)पुलिस अधीक्षक, पूर्णियाँ
सरथ आर. एस.2020नगर पुलिस अधीक्षक, पटना (पश्चिमी)पुलिस अधीक्षक, सुपौल
भानू प्रताप सिंह2021अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1, दानापुर, पटनानगर पुलिस अधीक्षक, पटना (पश्चिमी)
परिचय कुमार2021अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1, सदर, आरानगर पुलिस अधीक्षक, पटना (पूर्वी)
कोटा किरण कुमार2021अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1, डेहरी, रोहतासनगर पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरपुर (अपने ही वेतनमान में)
दीक्षा2021अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1, नगर, पटनानगर पुलिस अधीक्षक, पटना (मध्य) (अपने ही वेतनमान में)