वसुधा कल्याण आश्रम आरडीएस कॉलेज से करेगा वन महोत्सव का शुभारंभ 

432   0
My City
मुजफ्फरपुर। रामदयालु सिंह महाविद्यालय बुधवार को एक विशेष सभा का आयोजन किया गया। इसमें वसुधा कल्याण आश्रम के प्रतिनिधि व महाविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी सम्मिलित हुए। इस अवसर पर वसुधा कल्याण आश्रम के अध्यक्ष, आध्यात्मिक गुरु आचार्य पावन महाराज व महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ अनीता सिंह ने संयुक्त रूप से घोषणा किया कि वन महोत्सव माह का शुभारंभ गुरु पूर्णिमा के दिन गुरुवार 10 जुलाई को किया जाएगा। आरडीएस कॉलेज परिसर से ही इसका आगाज किया जाएगा। इस आयोजन के माध्यम से युवाओं एवं समाज को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया गया। सभा में वक्ताओं ने पौधारोपण के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि धरती को हरा-भरा बनाए रखने के लिए हर व्यक्ति को इस वन महोत्सव में सहभागी बनना चाहिए। इस अवसर पर डॉ रजनीकांत पाण्डेय, देवेश्वर कुमार, रमेश कुमार शेखर जी सहित अनेक सदस्यगण उपस्थित रहे। ज्ञात हो कि वसुधा कल्याण आश्रम द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान पूरे एक माह तक चलेगा। इसमें विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों एवं स्थलों पर पौधारोपण और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।