BRABU : वोकेशनल कोर्स में दाखिले के लिए दूसरी सूची जारी, इस तिथि तक नामांकन

605   0
Education
News Desk| Muzaffarpur
बीआरए बिहार विश्वविद्यालय ने विभिन्न कॉलेजों में संचालित वोकेशनल कोर्स में दाखिले के लिए दूसरी मेधा सूची जारी कर दिया है। इस सूची में 348 विद्यार्थियों का नाम शामिल किया गया है। सूची में चयनित विद्यार्थी 20 जुलाई तक आवंटित कॉलेज में नामांकन ले सकते हैं। इस सूची में बीबीए, बीसीए, पीजीडीसीए, पीजीडीवाईएस और बीलिस समेत कुल 9 कोर्स को शामिल किया गया है। पहली सूची में आवंटित कॉलेज में नामांकन नहीं लेने वालों को इस सूची में मौका नहीं दिया गया है।

- दूसरी सूची विश्वविद्यालय के आधिकारिक वेबसाइट www.brabu.net पर जाकर देख सकते हैं।
- इसमें स्टूडेंट सेक्शन में जाकर अपने ईमेल या मोबाइल नंबर और पासवर्ड से लॉगइन करना होगा।
- इसके डैशबोर्ड में सेकेंड मेरिट लिस्ट का ऑप्शन होगा। इसपर क्लिक करते ही नीले रंग में हाइपर लिंक दिखेगा।
- इसपर क्लिक करते ही द्वितीय सूची में कॉलेज आवंटन का पत्र दिख जाएगा। इसे डाउनलोड कर लेना है।
- जिनका नाम दूसरी सूची में आया है सिर्फ उन्हीं को कॉलेज का विकल्प दिखेगा।
- सूची में नाम नहीं होने की स्थिति में आपको इंतजार करना है। ऑनस्पॉट राउंड में सीट रहा तो आप नामांकन ले पाएंगे।