My City
News Desk| Muzaffarpur
वसुधा कल्याण आश्रम की ओर से श्री तरुमित्र प्रज्ञा परिषद् एवं केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल झपहां के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को वन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान वृहद् स्तर पर फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधे लगाए गए। कार्यक्रम का उद्घाटन पुलिस उप महानिरीक्षकराकेश कुमार व आचार्य पावन महाराज ने पौधा लगाकर किया।आध्यात्मिक गुरु आचार्य पावन महाराज ने पुलिस उप महानिरीक्षक राकेश कुमार को आश्रम की ओर से अंगवस्त्र, पुष्प–गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। आचार्य महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि हम सभी प्रकृति उपासक के रूप में संपूर्ण विश्व में प्रकृति उपासना विधान की पुनर्स्थापना हेतु दृढ़ संकल्पित हैं। आरक्षी उप महानिरीक्षक राकेश कुमार ने कहा कि वसुधा कल्याण आश्रम एवं केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल कई वर्षों से वन महोत्सव माह के अंतर्गत वृहद् स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम चला रहा है। इससे यह क्षेत्र प्राकृतिक रूप से और अधिक समृद्ध हुआ है।
गुरु मां मनोरमा, उप कमांडेंट संजीव कुमार झा, उप कमांडेंट अजय बोरा, सहायक कमांडेंट विकास कुमार, सहायक कमांडेंट विनय कुमार, सहायक कमांडेंट रविंद्र कुमार, सहायक कमांडेंट अभय आनंद, सहायक कमांडेंट आनंद राम वीरा, मैत्रेयी संघ से डॉ अंजली स्वरूप, जूही कुमारी, आरोग्यम से डॉ कौटिल्य स्वरूप, डॉ पंकज सिन्हा एवं डॉ सौरभ, संगठन मंत्री चितरंजन महतो, कोषाध्यक्ष राजकुमार, श्री तरुमित्र प्रज्ञा परिषद् अध्यक्ष देवेश्वर कुमार, प्रवीण सिंह, गुंजन राकेश, रमेश कुमार, गौरव रंजन, अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों व जवानों ने पौधे लगाए।

Donec turpis erat, scelerisque id euismod sit amet, fermentum vel dolor. Nulla facilisi. Sed pellen tesque lectus et accu msan aliquam. Fusce lobortis cursus quam, id mattis sapien.