News Desk| Muzaffarpur बीआरए बिहार विश्वविद्यालय ने सात कॉलेजों के प्राचार्यों का स्थानांतरण कर दिया है। कुलसचिव प्रो.समीर कुमार शर्मा ने मंगलवार को इसकी अधिसूचना जारी की है। लंगट सिंह कॉलेज के प्राचार्य डॉ ओमप्रकाश राय को एसआरकेजी कॉलेज सीतामढ़ी का प्राचार्य बनाया गया है। आरबीबीएम कॉलेज की प्राचार्य डॉ ममता रानी को एलएनटी कॉलेज, नीतीश्वर कॉलेज के प्राचार्य डॉ मनोज कुमार को डॉ राम मनोहर लोहिया कॉलेज एमपी सिन्हा सिन्हा साइंस कॉलेज के प्राचार्य डॉ नलिन विलोचन को डॉ श्रीकृष्ण सिंह वीमेंस कॉलेज मोतिहारी का नया प्राचार्य बनाया गया है।जीवछ कॉलेज मोतीपुर के प्राचार्य डाॅ रामनरेश पंडित एसआरएपी कॉलेज बाराचकिया, जमुनी लाल कॉलेज हाजीपुर के प्राचार्य डॉ नंदकिशोर प्रसाद को आरसी कॉलेज सकरा और देव चंद कॉलेज हाजीपुर के प्राचार्य डॉ तारकेश्वर पंडित को जेबीएसडी कॉलेज बकुची का प्राचार्य बनाया गया है। कुलसचिव की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि सभी स्थानांतरित प्राचार्य शीघ्र नये कॉलेजों में योगदान दें. साथ ही वर्तमान कॉलेज के प्राचार्य का प्रभार वरीय शिक्षक को सौंप देंगे।
प्रीमियर कॉलेजों को रखा गया खाली, लॉटरी सिस्टम से होगी नियुक्ति :
विश्वविद्यालय के कुलपति के आदेश से जारी प्राचार्यों के स्थानांतरण के पत्र में विश्वविद्यालय मुख्यालय के प्रीमियर कॉलेजों को रिक्त रखा गया है। यहां बुधवार को लॉटरी सिस्टम से प्राचार्यों की नियुक्ति होगी। अर्थात यहां नये प्राचार्य जिन्हें आयोग ने नियुक्त किया है। उन्हें कमान मिलना तय है।
Donec turpis erat, scelerisque id euismod sit amet, fermentum vel dolor. Nulla facilisi. Sed pellen tesque lectus et accu msan aliquam. Fusce lobortis cursus quam, id mattis sapien.