स्वतंत्रता दिवस समारोह : मुजफ्फरपुर के विकास का मार्ग प्रशस्त, पारू में औद्योगिक क्षेत्र के निर्माण की घोषणा 

My City
News Desk| Muzaffarpur 
बिहार के उप मुख्यमंत्री और मुजफ्फरपुर जिले के प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि हम देश की आजादी का उत्सव मना रहे हैं। कहा कि तिरंगा हमारा स्वाभिमान है। मुजफ्फरपुर की क्रांतिका धरती ने स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया था। अमर शहीद खुदीराम बोस, प्रफुल्ल चाकी, जुब्बा साहनी, बैकुंठ शुक्ल सहित अनेक गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों की यह कर्मभूमि रही है। श्री सिन्हा शुक्रवार को पंडित नेहरू स्टेडियम में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लीची की मिठास लिए बज्जिका लोकभाषा का यह क्षेत्र अनेक महापुरुषाें की कर्मभूमि भी रही है। 

जिले के विकास का प्रस्तुत किया रोडमैप : 

जिले में औद्योगिक विकास को गति प्रदान करने, निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए मोतीपुर और बेला के तर्ज पर पटना-बेतिया ग्रीन फील्ड, पारू में भी औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। इसके लिए सरकार ने पारू में 700 एकड़ भूमि के अधिग्रहण की स्वीकृति दे दी है। दाउदपुर कोठी में 46 करोड़ की लागत से तीन एकड़ भूमि पर अटल कला भवन का निर्माण हो रहा है। इससे सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने अन्य विकास कार्यों का रोडमैप प्रस्तुत किया। 
https://youtu.be/DB1uuD1VF-Q?si=Ljw8TskYVItFP4es


5.50 लाख लोगों को मिल रही फ्री बिजली : 

जिले के 87 प्रतिशत उपभोक्ताओं को प्रतिमाह फ्री बिजली मिल रही है। अभी 5.50 लाख से अधिक लोग इस योजना का लाभ ले रहे हैं। आकांक्षी जिला योजना का कार्यान्वयन किया जा रहा है। नीति आयोग की ओर से पुरस्कार के रूप में जिले को 10 करोड़ रुपये दिये गये हैं। इस राशि से जिले में शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक सुधार देखने को मिला है। 90 मध्य विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, 10 विद्यालयों में अटल टिंकरिंग लैब, 45 सरकार भवनों में कम्युनिटी लर्निंग सेंटर और सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए कंप्यूटर की शिक्षा दी जा रही है। केंद्र और राज्य की डबल इंजन की सरकार जिस प्रकार से बिहार के विकास की दिशा में कदम बढ़ा रही है। इससे निश्चित ही विकसित बिहार की बड़ी इमारत खराब होगी। आज देश में किसी की हिम्मत नहीं है कि आतंक को पराश्रय दे। ऑपरेशन सिंदूर से भारत ने विरोधियों का मुंहतोड़ जबाव दिया है। पूरी दुनिया ने भारत की शक्ति का पराकम देखा है। इस भाषण से पूर्व उप मुख्यमंत्री के साथ तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त, डीएम, एसएसपी, मुजफ्फरपुर की मेयर समेत अन्य अतिथियों ने परेड का जायजा लिया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विभागों की ओर से आकर्षक झांकी प्रस्तुत की गयी।