बिहार मैट्रिक परीक्षा 2026: कदाचार पर बोर्ड सख्त, 32 छात्र निष्कासित और 17 मुन्नाभाई गिरफ्तार; भोजपुर में सबसे अधिक कार्रवाई

EducationMy City
न्यूज डेस्क। पटना
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 की शुचिता बनाए रखने के लिए सख्त रुख अपनाया है। 17 फरवरी से 25 फरवरी 2026 के बीच आयोजित परीक्षाओं के दौरान बोर्ड ने राज्यभर से कुल 32 परीक्षार्थियों को निष्कासित किया है, जबकि 17 फर्जी परीक्षार्थी (Impersonators) पकड़े गए हैं।

जिलेवार निष्कासन का गणित:
डेटा के अनुसार, निष्कासन के मामले में भोजपुर जिला शीर्ष पर रहा, जहां से 06 छात्र बाहर किए गए। इसके बाद मधेपुरा से 05 और सारण व बेगूसराय से 04-04 छात्रों पर कार्रवाई हुई। अन्य जिलों जैसे रोहतास (03), गोपालगंज (02) और सुपौल (02) में भी निष्कासन के मामले सामने आए। नवादा, अररिया, सिवान, खगड़िया, नालंदा और सहरसा से 01-01 छात्र को परीक्षा से बाहर किया गया।

पकड़े गए 17 'मुन्नाभाई':
दूसरे के नाम पर परीक्षा देने वाले 'इम्पर्सनेटर्स' के खिलाफ भी बड़ी कार्रवाई हुई है। सबसे ज्यादा 04 फर्जी परीक्षार्थी भोजपुर में धरे गए। बांका और नालंदा से 02-02 गिरफ्तारियां हुईं। इसके अलावा रोहतास, अररिया, सारण, सिवान, सहरसा, नवादा, गया, बेगूसराय और कैमूर से 1-1 फर्जी परीक्षार्थी पकड़ा गया है।
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की धांधली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पकड़े गए फर्जी परीक्षार्थियों पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।