EducationMy City
न्यूज डेस्क। मुजफ्फरपुर
शिक्षा, शोध और नवाचार के क्षेत्र में पिछले चार दशकों से अपनी मेधा का लोहा मनवाने वाले प्रख्यात शिक्षाविद् एवं कीट वैज्ञानिक प्रो. मनेंद्र कुमार को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रतिष्ठित "लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड" से सम्मानित किया गया है। यह गौरवशाली सम्मान उन्हें 'लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' द्वारा प्रदान किया गया है।
उनकी इस उपलब्धि पर जिले के बुद्धिजीवियों, शोधार्थियों और विश्वविद्यालय परिवार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे बिहार के लिए गौरव का क्षण बताया है।
अकादमिक और शोध में उत्कृष्ट योगदान:
प्रो. कुमार को यह सम्मान शिक्षा, अनुसंधान, अकादमिक नेतृत्व और जनोपयोगी वैज्ञानिक नवाचारों में उनके असाधारण योगदान के लिए मिला है। उन्होंने विशेष रूप से पर्यावरण अनुकूल कीट प्रबंधन, कृषि विज्ञान और जैव विविधता संरक्षण जैसे गंभीर विषयों पर महत्वपूर्ण शोध कार्य किए हैं। उनके शोध पत्रों और नवाचारों को वैश्विक स्तर पर मान्यता मिली है।
प्रतिष्ठित पदों का निर्वहन:
बी.आर.ए. बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने जन्तु विज्ञान विभागाध्यक्ष, विज्ञान संकाय अध्यक्ष और यू.जी.सी.-एच.आर.डी.सी. निदेशक जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए संस्थान को नई ऊंचाईयां प्रदान कीं। वर्तमान में वे नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी में जन्तु विज्ञान के समन्वयक के रूप में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं। इसके साथ ही वे अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार, दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष और स्वर्णिम भारत समाज कल्याण फाउंडेशन, शिमला के राष्ट्रीय समन्वयक के रूप में सामाजिक कार्यों में भी अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।
Donec turpis erat, scelerisque id euismod sit amet, fermentum vel dolor. Nulla facilisi. Sed pellen tesque lectus et accu msan aliquam. Fusce lobortis cursus quam, id mattis sapien.