My CityHealth
न्यूज डेस्क। मुजफ्फरपुर
बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आदेश (ज्ञापांक 202 (3) दिनांक 28.02.2026) के आलोक में डॉ. सुधीर कुमार ने मुजफ्फरपुर के नए असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी (सिविल सर्जन) के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। डॉ. सुधीर कुमार का मुजफ्फरपुर जिले से पुराना नाता रहा है। वे लंबे समय से जिले की विभिन्न स्वास्थ्य इकाइयों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले एक वर्ष से वे जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी के रूप में कार्यरत थे, जहां उनके कार्यकाल के दौरान AES (चमकी बुखार) पर सफल नियंत्रण और 'जीरो डेथ' (Zero Death) की परिकल्पना को धरातल पर उतारने में बड़ी सफलता मिली थी।
जिले को AES जैसे गंभीर रोगों से मुक्त रखना पहली प्राथमिकता :
पदभार ग्रहण करने के बाद अधिकारियों और कर्मियों को संबोधित करते हुए नए सिविल सर्जन ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता जिले को AES जैसे गंभीर रोगों से मुक्त रखना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस वर्ष भी विभाग का पूरा जोर 'जीरो डेथ' के लक्ष्य को साकार करने पर रहेगा। डॉ. सुधीर कुमार ने सभी डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों से अपील की कि वे अपने निर्धारित समय पर ड्यूटी सुनिश्चित करें और आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करें। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही जन-उपयोगी योजनाओं में गुणात्मक सुधार लाना ही उनकी प्राथमिकता है।
Donec turpis erat, scelerisque id euismod sit amet, fermentum vel dolor. Nulla facilisi. Sed pellen tesque lectus et accu msan aliquam. Fusce lobortis cursus quam, id mattis sapien.