कंगाली में आटा गीला! T20 वर्ल्ड कप से बाहर होते ही PCB का 'हंटर', पूरी टीम पर लगा भारी जुर्माना

TrendingSportsIPL- 2026
नेशनल स्पोट्स डेस्क 
पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर भूचाल आ गया है। T20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल की रेस से बाहर होने का खामियाजा अब पाकिस्तानी खिलाड़ियों को अपनी जेब ढीली करके भुगतना होगा। श्रीलंका के खिलाफ आखिरी सुपर-8 मैच में जीत दर्ज करने के बावजूद, खराब नेट रन रेट (NRR) के कारण टूर्नामेंट से बाहर हुई टीम इंडिया के पड़ोसी मुल्क की टीम पर बोर्ड ने कड़ा एक्शन लिया है।

50 लाख का जुर्माना, खाली होगा बैंक बैलेंस : 

सूत्रों के मुताबिक, पीसीबी ने अनुशासन और खराब प्रदर्शन को आधार बनाते हुए हर खिलाड़ी पर 50 लाख पाकिस्तानी रुपये का जुर्माना ठोक दिया है। भारतीय मुद्रा में यह रकम करीब 16 लाख रुपये बैठती है। यह पाकिस्तान के उन खिलाड़ियों के लिए बड़ा झटका है जो पहले से ही बोर्ड के साथ कॉन्ट्रैक्ट और भुगतान के मुद्दों को लेकर चर्चा में रहते हैं। मैच फीस से भी ज्यादा है जुर्माने की रकम अगर पाकिस्तान के खिलाड़ियों की मैच फीस पर नजर डालें, तो यह जुर्माना उनकी कई मैचों की कमाई को लील जाएगा। एक टेस्ट मैच में पाकिस्तानी खिलाड़ी को लगभग 12.57 लाख PKR मिलते हैं। वहीं वनडे में प्रति मैच 6.44 लाख PKR मिलते हैं। T20 इंटरनेशनल में एक मैच के लिए बोर्ड 4.18 लाख PKR देता है। यानी एक टी20 मैच की फीस से करीब 12 गुना ज्यादा रकम जुर्माने के तौर पर वसूली जा रही है। फैंस इसे "कंगाली में आटा गीला" होना बता रहे हैं।