My City
न्यूज डेस्क। मुजफ्फरपुर
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय महिला पॉलिटेक्निक, मुजफ्फरपुर में शनिवार को एक भव्य प्रशिक्षण एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय महिला मोर्चा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं और महिलाओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक और प्रशिक्षित करना था।
कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार सरकार की पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री रमा निषाद, भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष डॉ. मोनालिसा राय, जिलाध्यक्ष विवेक कुमार और संस्थान के प्राचार्य डॉ. वरुण कुमार राय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
आत्मरक्षा और अधिकार: डॉ. मोनालिसा राय ने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि महिलाओं को पुरुषों की तुलना में केवल 64% कानूनी अधिकार प्राप्त हैं, जिसे सशक्त बनाने के लिए ऐसे प्रशिक्षण अनिवार्य हैं। वहीं, प्राचार्य डॉ. वरुण कुमार राय ने नारी शक्ति को साहस का प्रतीक बताया।
मंत्री ने छात्राओं को किया सम्मानित :
इस अवसर पर मंत्री रमा निषाद ने खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं—प्रियम, उपासना, अनन्या, शावी, अदिति, कृतिका और तविशा को मेडल देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने छात्राओं के साथ केक काटकर महिला दिवस की खुशियां साझा कीं। मंच संचालन प्रो. जो अफशॉ और धन्यवाद ज्ञापन प्रो. चांदनी ने किया।
Donec turpis erat, scelerisque id euismod sit amet, fermentum vel dolor. Nulla facilisi. Sed pellen tesque lectus et accu msan aliquam. Fusce lobortis cursus quam, id mattis sapien.