EducationMy City
न्यूज डेस्क। मुजफ्फरपुर
बिहार दिवस 2026 के गौरवशाली अवसर पर मुजफ्फरपुर जिले की बेटी ने अपनी मेधा का लोहा मनवाया है। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में 22 से 24 मार्च तक आयोजित राज्य स्तरीय गणित ओलिंपियाड में मुजफ्फरपुर का मान बढ़ाते हुए प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय, कांटी की छात्रा प्रीति कुमारी ने पूरे राज्य में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। गणित जैसे कठिन विषय में राज्य स्तर पर उपविजेता बनना न केवल कांटी प्रखंड बल्कि पूरे मुजफ्फरपुर जिले के लिए उपलब्धि है। इस प्रतियोगिता का आयोजन बिहार दिवस के उपलक्ष्य में मेधावी छात्रों को मंच देने के लिए किया गया था।
शिक्षकों का रहा मार्गदर्शन :
इस सफलता के पीछे छात्रा की कड़ी मेहनत और शिक्षकों का कुशल मार्गदर्शन रहा। कार्यक्रम के दौरान मुजफ्फरपुर से नोडल शिक्षक के रूप में खुशबू कुमारी (बुनियादी विद्यालय, चन्द्रहट्टी कमतौल, कुढ़नी) व मनोज पासवान (रा.प्रा.वि पासी टोला, सकरा वाजिद) उपस्थित रहे। उन्होंने छात्रा का उत्साहवर्धन किया। प्रीति की इस शानदार सफलता पर मुजफ्फरपुर के जिला शिक्षा पदाधिकारी अरविंद कुमार सिन्हा, विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
Donec turpis erat, scelerisque id euismod sit amet, fermentum vel dolor. Nulla facilisi. Sed pellen tesque lectus et accu msan aliquam. Fusce lobortis cursus quam, id mattis sapien.