Ancient Games: 7 पुराने खेल जो आज भी लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं
Ancient Games: हम जब भी खेलों की बात करते हैं, तो हमारे दिमाग में क्रिकेट, फुटबॉल या ऑनलाइन गेम्स आते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ ऐसे खेल भी हैं जो हजारों साल पहले खेले जाते थे, और आज भी लोग उन्हें पसंद करते हैं? ये खेल कभी राजाओं और रानियों के दरबार में खेले जाते थे। वक्त बदला, तरीका बदला, लेकिन इन खेलों का मज़ा और दिलचस्पी आज भी वैसी ही है।
इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं 7 ऐसे Ancient Games के बारे में जो आज भी लोगों के बीच ज़िंदा हैं।
1. Mahjong
महजॉन्ग एक बहुत ही पुराना खेल है जो चीन में बना था। ये खेल सबसे पहले 19वीं सदी में खेला गया था। ये डोमिनोज़ जैसे टाइल्स वाले कार्ड गेम से निकला है। आज भी चीन और कई देशों में लोग इसे बड़े मजे से खेलते हैं।
2. Chess
शतरंज की शुरुआत भारत में हुई थी। पहले इसे चतुरंग कहा जाता था और यह गुप्त वंश के समय (लगभग 600 ईस्वी) खेला जाता था। बाद में यह खेल ईरान, अरब और यूरोप में फैल गया। आज शतरंज दुनिया के सबसे लोकप्रिय खेलों में से एक है।
3. Snakes and Ladders
साँप-सीढ़ी का जन्म भारत में हुआ था। पहले इसे मोक्षपट कहा जाता था और ये खेल अच्छे और बुरे कर्मों को दिखाने के लिए बनाया गया था। बाद में अंग्रेजों के ज़रिए ये खेल ब्रिटेन और फिर दुनिया के बाकी हिस्सों में पहुंचा।
4. Tablut
टाब्लूट एक पुराना वाइकिंग खेल है जो ह्नेफाटाफल नाम के खेल का रूप था। यह उत्तरी यूरोप के लोग खेलते थे। यह खेल 18वीं सदी तक चला और फिर धीरे-धीरे खो गया। आज के समय में इसे दोबारा खोजा गया है और लोग इसे फिर से खेलने लगे हैं।
5. Nine Men’s Morris
यह दो लोगों के बीच खेला जाने वाला एक रणनीतिक खेल है। इसकी शुरुआत करीब 1400 ईसा पूर्व मिस्र में हुई थी। इसका एक अलग रूप भारत और रोम में भी खेला जाता था। यहां तक कि शेक्सपीयर ने भी इसे अपनी नाटक में ज़िक्र किया है। अब भी यह खेल बच्चों और बड़ों को पसंद आता है।
6. Senet
सेनट को दुनिया का सबसे पुराना खेल माना जाता है। यह मिस्र में 3100 ईसा पूर्व खेला जाता था। इसे राजा-महाराजा से लेकर आम लोग भी खेलते थे। आज भी कुछ लोग इसे पारंपरिक रूप से खेलते हैं, हालांकि यह बहुत ज़्यादा पॉपुलर नहीं है।
7. Ludo
लूडो का जन्म भी भारत में ही हुआ था। पुराने समय में इसे पचीसी कहा जाता था और यह राजा-महाराजाओं का पसंदीदा खेल था। आज लूडो मोबाइल ऐप और बोर्ड गेम दोनों में दुनिया भर में खेला जाता है।







Donec turpis erat, scelerisque id euismod sit amet, fermentum vel dolor. Nulla facilisi. Sed pellen tesque lectus et accu msan aliquam. Fusce lobortis cursus quam, id mattis sapien.