Trump Warns India: भारत और रूस की नजदीकी पर ट्रंप को ऐतराज़, टैक्स बढ़ाने का ऐलान

TrendingInternational Politics

Trump Warns India: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के खिलाफ एक नया सख्त बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा है कि अगर भारत रूस से तेल खरीदना बंद नहीं करता, तो अमेरिका भारत पर भारी टैक्स लगाएगा।


डोनाल्ड ट्रंप की धमकी


सोमवार को ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर पोस्ट करते हुए लिखा कि भारत रूस से सस्ता तेल खरीद रहा है और उसे मुनाफे में बेच रहा है, जबकि रूस यूक्रेन में जंग छेड़े हुए है।उन्होंने कहा कि भारत न सिर्फ रूस से बड़ी मात्रा में तेल खरीद रहा है, बल्कि उसी तेल को खुले बाजार में बेचकर मोटा मुनाफा भी कमा रहा है। उन्हें परवाह नहीं कि रूस की जंग से यूक्रेन में कितने लोग मारे जा रहे हैं। इसलिए अब मैं भारत से आने वाले सामान पर टैक्स ‘काफी ज्यादा’ बढ़ाने वाला हूं।


पहले ही दी थी 25% टैक्स की धमकी

कुछ दिन पहले ट्रंप ने कहा था कि वह भारत से अमेरिका आने वाले उत्पादों पर 25% टैक्स लगाएंगे। अब उन्होंने कहा है कि यह टैक्स और भी ज़्यादा हो सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत को "अन्य सज़ा" भी झेलनी पड़ सकती है, लेकिन उसका कोई ज़िक्र अभी नहीं किया। अभी तक अमेरिका की मौजूदा सरकार की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।


भारत-रूस की दोस्ती से क्यों नाराज़ हैं ट्रंप?

भारत और रूस के बीच दशकों पुराने अच्छे रिश्ते हैं। खासकर रक्षा और ऊर्जा के क्षेत्र में दोनों देशों का सहयोग काफी गहरा है। यूक्रेन-रूस युद्ध शुरू होने के बाद रूस ने भारत को सस्ती दरों पर कच्चा तेल बेचना शुरू किया, जिसे भारत ने खुले बाज़ार में प्रोसेस कर मुनाफे के साथ बेचा।ट्रंप को लगता है कि भारत रूस की मदद कर रहा है और यह अमेरिका की कोशिशों को कमजोर कर रहा है। उनका कहना है कि इससे यूक्रेन में जंग लंबी खिंच रही है और लोग मर रहे हैं।


BRICS को लेकर भी तंज

ट्रंप ने BRICS देशों (ब्राज़ील, रूस, भारत, चीन और साउथ अफ्रीका) पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, “ये देश अपनी मरी हुई अर्थव्यवस्थाओं (dead Economy) को लेकर एक साथ आ रहे हैं। ये अमेरिका को चुनौती नहीं दे सकते।” इस बयान से साफ है कि ट्रंप भारत के रूस के साथ खड़े होने और BRICS में सक्रिय भूमिका निभाने को पसंद नहीं कर रहे।