BRABU : निकली लॉटरी तो डॉ कनुप्रिया बनीं एलएस कॉलेज की प्राचार्य, डॉ मधु सिंह को आरबीबीएम की कमान
News Desk| Muzaffarpur
बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के 23 कॉलेजाें में नये प्राचार्यों की नियुक्ति कर दी गयी है। बुधवार को विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल में लॉटरी के माध्यम से इन प्राचार्यों को कॉलेज आवंटित किया गया है। वहीं देर शाम कुलसचिव प्रो.समीर कुमार शर्मा ने इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है। कहा है कि सभी प्राचार्य 15 दिनों के भीतर आवंटित कॉलेज में योगदान दें। लॉटरी सिस्टम से हुई इस नियुक्ति में डॉ.कनुप्रिया को लंगट सिंह कॉलेज, डॉ.अल्का जायसवाल को एमडीडीएम कॉलेज, डॉ.शशिभूषण को आरडीएस कॉलेज और डॉ. मधु सिंह को आरबीबीएम कॉलेज आवंटित किया गया है। इस पूरी प्रक्रिया के राजभवन की ओर से नामित प्रतिनिधि के रूप में प्रो.रुखसाना खातून और जनप्रतिनिधि के रूप में मुजफ्फरपुर की मेयर निर्मला साहू, उप मेयर डॉ.मोनालिसा मौजूद रहीं। बिहार विश्वविद्यालय सेवा आयोग की ओर से अनुशंसित प्राचार्यों की ओर से जिलों के अनुमंडलवार काॅलेजों के लिए दिए गए विकल्प के आधार पर अंग्रेजी वर्णमाला के क्रमानुसार लाटरी से कालेजों के प्राचार्यों की पर्ची निकाली गई। विश्वविद्यालय के चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी ने यह पर्ची निकाली। पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग की गयी।
इन कॉलेजों में बनाये गये नये प्राचार्य :
1. एलएस कॉलेज - डाॅ.कनुप्रिया
2. आरबीबीएम कॉलेज - प्रो. मधु सिंह
3. एमडीडीएम काॅलेज - डाॅ.अल्का जायसवाल
4. आरडीएस काॅलेज - डाॅ. शशिभूषण
5. नीतीश्वर काॅलेज - डाॅ.प्रमोद कुमार
6. रामेश्वर महाविद्यालय - डाॅ.श्यामल किशोर
7. एमपीएस साइंस काॅलेज - डाॅ.राजीव कुमार
8. एमएसकेबी काॅलेज - डाॅ.राकेश कुमार
9. आरएन काॅलेज हाजीपुर - डाॅ.विनोद मंडल
10. वैशाली महिला काॅलेज - डाॅ.सुधीर कुमार सिंह
11. बीएमडी काॅलेज दयालपुर - डाॅ.सुनीता कुमारी गुप्ता
12.डीसी काॅलेज हाजीपुर - डाॅ.अनिल कुमार
13.जेएल काॅलेज हाजीपुर - डाॅ. वीरेंद्र कुमार
14. एलएन काॅलेज भगवानपुर - डाॅ. सुनीता कुमारी शर्मा
15.एलएनडी कॉलेज मोतिहारी - डाॅ. मृगेंद्र कुमार
16.सीएन काॅलेज साहेबगंज - डाॅ. विवेकानंद सिंह
17.गवर्नमेंट डिग्री काॅलेज बगहां - डाॅ. जागो चौधरी
18.गवर्नमेंट डिग्री काॅलेज पकड़ीदयाल - डाॅ. मनोज कुमार मुकुल
19.गवर्नमेंट डिग्री काॅलेज शिवहर - डाॅ. संजीव कुमार राम
20.जेएलएनएम कॉलेज घोड़ासाहन - डॉ. राजेश कुमार सिंह
21.जेएस काॅलेज चंदौली - डाॅ. प्रमोद कुमार सिंह
22.जीवछ काॅलेज मोतीपुर - डाॅ. किशोर कुमार पासवान
23.केसीटीसी कॉलेज रक्सौल - डाॅ. विनोद बैठा
Donec turpis erat, scelerisque id euismod sit amet, fermentum vel dolor. Nulla facilisi. Sed pellen tesque lectus et accu msan aliquam. Fusce lobortis cursus quam, id mattis sapien.