माता के भजन गाकर मशहूर हुई ये मुस्लिम सिंगर, BF के मर्डर के बाद हुई जेल
EducationLifestyle
एंटरटेनमेंट डेस्क:  देशभर में नवरात्र की धूम है, जगह-जगह पर माता के भजन गूंज रहे हैं। वैसे, नवरात्र के पंडालों में एक फीमेल सिंगर के भजन अधिकतर सुनने को मिलते हैं। ये कोई और नहीं बल्कि शहनाज अख्तर हैं। मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के पास स्थित बरघाट में एक मुस्लिम परिवार के घर शहनाज का जन्म हुआ था। 10 साल की उम्र में उन्होंने माता के भजन गाने शुरू कर दिए थे। 2005 में उनका पहला एलबम रिलीज हुआ, अब तक वे 75 से ज्यादा एलबम रिलीज कर चुकी हैं।  ब्वॉयफ्रेंड के मर्डर में हुई जेल...
 
मुस्लिम होकर माता के भजन गाने की वजह से शहनाज शुरुआत से ही सुर्खियों में रही। उन्हें समाज और परिवार वालो ने ऐसा करने से रोका, लेकिन उन्होंने हमेशा अपने दिल की सुनी। 2005-2008 तक उन्होंने कई भजन गाकर मंदिरों और पंडालों में अपनी खास जगह बनाई। फिर 2009 में ब्वॉयफ्रेंड के मर्डर केस में उन्हें जेल हुई।
 
पैरोल में बाहर हैं शहनाज
2009 में पुलिस को एक 19 साल युवक की लाश सिवनी जिले के कुरई गांव के पास मिली थी। शव की शिनाख्त अजहर खान के रूप में हुई थीं। छानबीन के बाद पता चला कि यह शहनाज का ब्वॉयफ्रेंड था। इसके बाद पुलिस ने शहनाज अख्तर, उनके पति एजाज और मामले से जुड़े अन्य लोग इनामुल हक, प्रशांत सोनी, मोहित यादव को गिरफ्तार किया था। बताया जाता है कि, शहनाज का अपनी उम्र से छोटे अजहर से एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर था। यह बात उनके पति एजाज को नागवार थी। शहनाज के पति ने उन्हें बहला-फुसला कर अजहर को बुलाया था और उसकी हत्या कर दी थी। इस मामले में शहनाज सहित अन्य आरोपियों को उम्रकैद की सजा मिली। शहनाज फिलहाल पैरोल पर है।