बिहार बोर्ड की परीक्षाओं के संचालन में लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों के विरुद्ध जिला प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) कामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने कर्तव्य के प्रति उदासीनता दिखाने के आरोप में जिले के 11 शिक्षकों का वेतन तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया है। यह कार्रवाई परीक्षा केंद्र संख्या-6314 (डॉ. एल.के.वी.डी. कॉलेज, ताजपुर) के केंद्राधीक्षक द्वारा भेजी गई रिपोर्ट के आधार पर की गई है। रिपोर्ट में बताया गया था कि उक्त शिक्षकों ने 15 फरवरी 2026 को वीक्षण कार्य (Invigilation) के लिए अपना योगदान समर्पित नहीं किया, जिसके कारण परीक्षा के सफल संचालन में केंद्राधीक्षक को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
इन शिक्षकों का नाम है शामिल : जिला शिक्षा पदाधिकारी ने इस कृत्य को परीक्षा अधिनियम 1981 की अवहेलना और महत्वपूर्ण सरकारी कार्यों की अनदेखी करार दिया है। इस गंभीर लापरवाही के घेरे में आने वाले शिक्षकों में प्राथमिक विद्यालय कालीचक के अजीत कुमार, उ0म0वि0 वाजितपुर के ईद मोहम्मद, उ0म0वि0 कुसैया के संजीत कुमार, प्रा0वि0 अमरसिंह स्थान के अमित कुमार, प्रा0वि0 चकवा के मिथुन कुमार सिंह, उ0म0वि0 हरपुर बरहेता के प्रियकांत, उ0म0वि0 नरघोघी के पवन कुमार राय, उ0म0वि0 फाजिलपुर के मो0 एकराम सदरी, उ0म0वि0 पुनास के चन्द्रमणि कुमार, उ0म0वि0 गरुआरा के मनिष कुमार और उ0वि0 वीरसिंहपुर के सुरेन्द्र कुमार शामिल हैं।
वेतन भुगतान पर लगायी रोक : डीईओ ने सभी संबंधित शिक्षकों को निर्देश दिया है कि वे पत्र प्राप्ति के 24 घंटे के भीतर अपना स्पष्टीकरण कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने की स्थिति में उनके विरुद्ध परीक्षा अधिनियम 1981 के तहत आगे की अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। फिलहाल, तत्काल प्रभाव से उनके वेतन भुगतान पर रोक लगा दी गई है। जिला शिक्षा पदाधिकारी के इस कड़े आदेश की प्रतिलिपि संबंधित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) को भी आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित कर दी गई है।
Donec turpis erat, scelerisque id euismod sit amet, fermentum vel dolor. Nulla facilisi. Sed pellen tesque lectus et accu msan aliquam. Fusce lobortis cursus quam, id mattis sapien.