EducationMy City
न्यूज डेस्क। मुजफ्फरपुर
मुजफ्फरपुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) के छात्रों ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का परचम लहराया है। संंस्थान के सत्र 2021-25 के इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT) विभाग के होनहार छात्र आदित्य राज और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (EE) विभाग की मेधावी छात्रा अनु कुमारी का चयन देश की जानी-मानी मल्टीनेशनल आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) में हुआ है। टीसीएस ने इन दोनों युवा इंजीनियरों को 'सिस्टम इंजीनियर (ग्रेड C1)' के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया है। इस कैंपस प्लेसमेंट में छात्रा अनु कुमारी ने बाजी मारते हुए 9.09 लाख रुपये का शानदार वार्षिक पैकेज (CTC) हासिल किया है, जबकि छात्र आदित्य राज का चयन 7.09 लाख रुपये के बेहतरीन वार्षिक पैकेज पर हुआ है।
शैक्षणिक गुणवत्ता और शिक्षकों के सतत प्रयासों का शानदार परिणाम
इन दोनों छात्रों की इस शानदार कामयाबी से पूरे एमआईटी परिसर में जश्न और हर्ष का माहौल है। आईटी विभागाध्यक्ष डॉ. वाई. एन. शर्मा ने दोनों की तारीफ करते हुए बताया कि आदित्य और अनु शुरू से ही पढ़ाई के प्रति बेहद गंभीर, अनुशासित और कक्षाओं में नियमित रहने वाले छात्र रहे हैं। इस बड़ी उपलब्धि पर संस्थान के प्राचार्य डॉ. मिथिलेश कुमार झा ने दोनों छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई दी है। वहीं, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के प्रभारी दीपक कुमार चौधरी ने इस सफलता को एमआईटी की बेहतर होती शैक्षणिक गुणवत्ता और शिक्षकों के सतत प्रयासों का शानदार परिणाम बताया है। इस खुशी के मौके पर प्रो. विजय कुमार, चेतना सागर, डॉ. उमर फारूक, नैंसी प्रिया, गुलशन कुमार, मनोज कुमार और डॉ. मिथिलेश कुमार राय समेत तमाम फैकल्टी मेंबर्स ने भी आदित्य और अनु को उनके सुनहरे भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं दी हैं।
Donec turpis erat, scelerisque id euismod sit amet, fermentum vel dolor. Nulla facilisi. Sed pellen tesque lectus et accu msan aliquam. Fusce lobortis cursus quam, id mattis sapien.