विदेशी डिग्री का सपना होगा आसान : अब भारत में ही खुलेंगे ग्लोबल यूनिवर्सिटीज के कैंपस

EducationNational
नेशनल एजुकेशन डेस्क
उच्च शिक्षा के क्षेत्र में वैश्विक पहुंच बनाने के लिए सरकार ने विदेशी विश्वविद्यालयों को भारत में अपना कैंपस खोलने के लिए नियमों में बड़ी ढील दी है। अब हार्वर्ड, स्टैनफोर्ड और ऑक्सफोर्ड जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों की तर्ज पर ग्लोबल यूनिवर्सिटीज भारत में अपने केंद्र स्थापित कर सकेंगी। इससे बिहार जैसे राज्यों के मेधावी छात्रों को, जो आर्थिक कारणों से विदेश नहीं जा पाते, अब कम खर्च में अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा मिल सकेगी।


छात्रों को अपने ही देश में मिलेगा अंतरराष्ट्रीय फैकल्टी का सानिध्य : 

डिग्री की मान्यता होगी वैश्विक इन कैंपसों में पढ़ाए जाने वाले कोर्स और मिलने वाली डिग्री की मान्यता ठीक वैसी ही होगी, जैसी उनके मुख्य कैंपस में होती है। इसके लिए यूजीसी ने आवेदन की प्रक्रिया को सरल बना दिया है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि भारतीय छात्रों को अंतरराष्ट्रीय फैकल्टी और आधुनिक रिसर्च सुविधाओं का लाभ अपने देश में ही मिलेगा। साथ ही, इससे देश में 'रिवर्स ब्रेन ड्रेन' (प्रतिभा पलायन पर रोक) को भी बढ़ावा मिलेगा।